Site icon Memoirs Publishing

रामपुर तिराहा के शहीदों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा : सीएम धामी

 

रामपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम धामी ने शहीद स्थल के लिए भूमिदान करने वाले स्व. महावीर शर्मा की प्रतिमा का लोकार्पण किया। उन्होंने घोषणा की कि रामपुर तिराहा शहीद स्थल का पुनर्विकास मास्टर प्लान के तहत किया जाएगा, संग्रहालय को और भव्य स्वरूप दिया जाएगा, कैंटीन का निर्माण होगा तथा उत्तराखण्ड की बसों के लिए यहां स्टॉपेज भी बनाया जाएगा।

सीएम धामी ने कहा कि 2 अक्टूबर 1994 की घटना उत्तराखण्ड आंदोलन के इतिहास का सबसे काला दिन था। उस समय की समाजवादी पार्टी सरकार ने लोकतांत्रिक आवाज़ को कुचलने के लिए निर्दोष आंदोलनकारियों पर गोलियां चलवाईं। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों के प्रति हर उत्तराखण्डवासी सदैव कृतज्ञ रहेगा।

Exit mobile version