Site icon Memoirs Publishing

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने समाजसेवी शिवानी गुप्ता को किया सम्मानित, अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार से निखरी उपलब्धि

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के आवास पर मंगलवार को समाजसेवी शिवानी गुप्ता का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
शिवानी गुप्ता को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों और योगदान के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने शिवानी गुप्ता को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि—“ऐसी प्रतिभाशाली बेटियाँ न केवल अपने क्षेत्र का, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। यह सम्मान उनके परिश्रम, समर्पण और सेवा भावना का प्रतिफल है।”

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिवानी गुप्ता जैसी प्रेरणादायक शख्सियतों से सीख लेकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने भी शिवानी गुप्ता को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

Exit mobile version