Site icon Memoirs Publishing

पोक्सो केस में बड़ी कार्रवाई — ऋषिकेश में पीड़िता की फोटो वायरल करने वालों पर गिरी गाज

Oplus_131072

 

ऋषिकेश। कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में एक नाबालिग से संबंधित संवेदनशील मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। वहीं, इस प्रकरण में सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 सितंबर 2025 को नाबालिग पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोतवाली ऋषिकेश में पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त को 1 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया, जबकि मामले की विवेचना जारी है।

 

इस बीच, कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उक्त प्रकरण से संबंधित पीड़ित नाबालिग की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। इस पर संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने निर्देश दिए हैं कि जिन व्यक्तियों ने पीड़िता की पहचान उजागर की है, उनके विरुद्ध पोक्सो एक्ट व बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।

 

निर्देशों के क्रम में कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 475/25 धारा 23(4) पोक्सो एक्ट तथा धारा 72 BNS के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है।

 

एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट किया है कि पोक्सो एक्ट के मामलों में पीड़िता की पहचान उजागर करना गंभीर अपराध है, और जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट या वीडियो शेयर या फॉरवर्ड कर रहे हैं, वे तत्काल उसे डिलीट करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Share this content:

Exit mobile version