Site icon Memoirs Publishing

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की चार जिलों की समीक्षा,बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को सचिवालय में वीडियो कॉफ्रेंस में माध्यम से देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों, बीएलए की नियुक्ति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों को एसआईआर की तैयारियों के दृष्टिगत 2003 की वोटर लिस्ट में शामिल मतदाताओं का वर्तमान मतदाता सूची में शत प्रतिशत मिलान हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जो मतदाता वर्तमान में दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो गए हैं उनसे बीएलओ व्यग्तिगत रुप से संपर्क कर उनकी निर्धारित कैटेगरी में मैपिंग करें। उन्होंने कहा कि इस पूरी तैयारी का उद्देश्य यह है कि मतदाताओं को एसआईआर के समय किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बूथ लेवल एजेंट्स की शत प्रतिशत नियुक्ति हेतु राजनैतिक दलों से पुनः बैठक कर दी जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मताताओं की सुविधा हेतु ईसीआई-नेट ऐप पर ”बुक अ कॉल बिद बीएलओ“ की सुविधा दी गई है,जिसके जरिए मतदाता अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक कर सकते हैं।

Exit mobile version