Site icon Memoirs Publishing

मुख्यमंत्री धामी से बार एसोसिएशन देहरादून का प्रतिनिधिमंडल मिला, मांगे रखी गईं

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के नेतृत्व में बार एसोसिएशन देहरादून के प्रतिनिधिमंडल ने CM धामी से की मुलाकात

देहरादून: रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बार एसोसिएशन देहरादून के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के नेतृत्व में मुलाकात की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपने विभिन्न मुद्दों और मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र और आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

प्रतिनिधिमंडल में देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, राजवीर सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

 

Share this content:

Exit mobile version