Site icon Memoirs Publishing

उत्तराखंड विधानसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भव्य स्वागत

राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और मंत्रीगणों ने किया स्वागत

DEHRADUN: विधानसभा परिसर में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य तथा मंत्रीगणों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विधानसभा परिसर में गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह राज्य के लिए गौरव का क्षण है कि महामहिम राष्ट्रपति ने उत्तराखंड विधानसभा की शोभा बढ़ाई है।

राष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल की समुचित व्यवस्थाएँ की गई थीं। विधानसभा भवन को आकर्षक रूप से सजाया गया और पारंपरिक धुनों से वातावरण में सांस्कृतिक उत्सव का रंग भर गया।

 

 

 

 

Exit mobile version