Site icon Memoirs Publishing

सीएम धामी ने मैक्स अस्पताल में स्व. प्रकाश पंत की माता का हाल जाना

मुख्यमंत्री धामी ने मैक्स अस्पताल पहुंचकर पूर्व मंत्री स्व. प्रकाश पंत की माता का स्वास्थ्य जाना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत की माता का कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके उपचार एवं स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और परिजनों को पूर्ण सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

 

 

Share this content:

Exit mobile version