Site icon Memoirs Publishing

एक ही छत के नीचे मिलेंगी दर्जनों सरकारी सेवाएं, चकराता के क्वासी में लगेगा वृहद शिविर

जनसेवाओं का संगम: डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में 17 दिसंबर को ग्राम क्वासी में बहुउद्देशीय शिविर

एक ही छत के नीचे अनेक सेवाएं, आयुष्मान से श्रमिक कार्ड तक मिलेगा लाभ

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाइयों का वितरण, नेत्र परीक्षण एवं चश्मों की सुविधा

देहरादून:
जनता को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक विकासखंड चकराता के ग्राम क्वासी इंटर कॉलेज परिसर में एक वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि शिविर में जनपद स्तरीय अधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे। सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को तत्काल लाभ प्रदान किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप यह शिविर सुदूरवर्ती क्षेत्रों के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आवेदन पत्रों, योजनाओं की पूरी जानकारी और आवश्यक संसाधनों के साथ शिविर में प्रतिभाग करें ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।

शिविर में उपलब्ध प्रमुख सेवाएं

समाज कल्याण, महिला कल्याण एवं प्रोबेशन विभाग

स्वास्थ्य विभाग

आईसीडीएस विभाग

ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज

शिक्षा, सेवायोजन एवं खाद्य विभाग

कृषि, उद्यान, सहकारिता एवं अन्य विभाग

विद्युत, पेयजल, लोनिवि, सिंचाई

राजस्व, उद्योग, बैंक, पर्यटन एवं श्रम विभाग

जिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस बहुउद्देशीय शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समाधान मौके पर ही कराएं।

 

Share this content:

Exit mobile version