Site icon Memoirs Publishing

सीएम धामी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

CM Pushkar Singh Dhami Meets BJP National President Nitin Nabin in New Delhi

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का दायित्व संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाएगी।

 

 

Share this content:

Exit mobile version