Site icon Memoirs Publishing

77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

देहरादून।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस गरिमामय अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को भारत के संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, रोजगार और सामाजिक कल्याण सहित हर क्षेत्र में तीव्र गति से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

 

Share this content:

Exit mobile version