Site icon Memoirs Publishing

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की मुलाकात, विकास व जनकल्याण पर चर्चा

मुख्यमंत्री से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने की शिष्टाचार भेंट

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मध्य देश एवं उत्तराखंड राज्य से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। बैठक के दौरान विकास से संबंधित योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं, जनहित में लिए जा रहे निर्णयों तथा सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी साझा की। वहीं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतिगत पहलों पर चर्चा करते हुए राज्य के समग्र विकास हेतु सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में राज्य और राष्ट्रहित में समन्वित प्रयासों के माध्यम से विकास को नई गति देने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

 

Share this content:

Exit mobile version