Site icon Memoirs Publishing

देहरादून: विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित का लिया संकल्प

देहरादून: चौधरी फार्म हाउस में आयोजित ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का भव्य एवं सफल समापन हुआ। इस गौरवमयी आयोजन में भारी संख्या में युवाओं, मातृशक्ति और धर्मप्रेमी नागरिकों ने शिरकत की, जिससे संपूर्ण परिसर भक्तिमय और वैचारिक ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आया।

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य महामंडलेश्वर डॉक्टर रामेश्वर दास जी ने अपने आशीर्वचन में हिंदू समाज की एकता और संस्कारों पर बल दिया। उन्होंने कहा:”एक संगठित समाज ही राष्ट्र को सशक्त और समृद्ध बना सकता है। हमें अपने पूर्वजों के दिए हुए संस्कारों को संजोते हुए एकजुटता के सूत्र में बंधना होगा।”
​सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक संरक्षण का आह्वान
​मुख्य वक्ता, विभाग प्रचारक  धनंजय ने अपने प्रखर उद्बोधन में समाज को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वर्तमान चुनौतियों का जिक्र करते हुए सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक संरक्षण को राष्ट्रहित के लिए अनिवार्य बताया।
​वहीं, विशिष्ट अतिथि  भारती पांडे ने मातृशक्ति के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि एक सुदृढ़ समाज के निर्माण में महिलाओं का योगदान आधारशिला के समान है।

​कार्यक्रम के संयोजक  जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह सम्मेलन हिंदू समाज को एकजुट करने की दिशा में केवल एक शुरुआत है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक और सामाजिक जागरण के कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Share this content:

Exit mobile version