Site icon Memoirs Publishing

देहरादून जनता दर्शन: 163 शिकायतों पर डीएम का ऑन-द-स्पॉट एक्शन, विधवा को आर्थिक सहायता और बुजुर्गों को न्याय

Dehradun Janata Darshan News: 163 Complaints, Widow Aid, Maintenance Cases | DM Action

जिला प्रशासन का जनता दर्शन: जन सुरक्षा की गारंटी, कड़े और बड़े एक्शन मौके पर ही
विधवा को तत्काल आर्थिक सहायता, बुजुर्गों को न्याय, 163 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन का जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम लगातार जनविश्वास अर्जित कर रहा है। सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन में कुल 163 शिकायतें दर्ज की गईं।

भूमि विवाद, अतिक्रमण, भरण-पोषण, बैंक ऋण, आर्थिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, श्रम भुगतान और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए और प्रत्येक शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराने को कहा।


🔹 विधवा को राहत: रायफल क्लब फंड से आर्थिक सहायता, पेंशन स्वीकृत

डाकरा चौक, इंद्रानगर निवासी विधवा सुनीता ने पति के निधन के बाद आर्थिक संकट और तीन बच्चों के पालन-पोषण में आ रही कठिनाइयों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने तुरंत रायफल क्लब फंड से आर्थिक सहायता स्वीकृत की तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी को विधवा पेंशन तत्काल स्वीकृत कर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


🔹 बुजुर्ग दंपति को न्याय: मौके पर भरण-पोषण वाद दर्ज

रेसकोर्स क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला ने शिकायत की कि उनके पुत्र उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दे रहे और मारपीट व अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने तुरंत भरण-पोषण अधिनियम के अंतर्गत वाद दर्ज करवाया।
जनता दर्शन के दौरान इस अधिनियम के तहत 5 से अधिक मामले दर्ज किए गए, जिनमें ऑनलाइन प्राथमिकी भी मौके पर ही कराई गई।


🔹 संपत्ति हड़पने का मामला: जांच के आदेश

दौड़वाला निवासी 81 वर्षीय कान्ता देवी ने आरोप लगाया कि उनकी नातिन के पति ने धोखे से संपत्ति अपने कब्जे में ले ली और बैंक खाते से धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। वर्ष 2024 में संदिग्ध परिस्थितियों में नातिन की मृत्यु भी हुई। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी (न्याय) को प्रकरण में विस्तृत जांच व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।


🔹 सीवर लाइन, विद्युत पोल और सड़क निर्माण पर सख्ती


🔹 शिक्षिका उत्पीड़न मामला: 3 दिन में जांच रिपोर्ट तलब

सेवानिवृत्त अध्यापिका सुशीला नेगी ने पुलिस पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापक द्वारा उत्पीड़न की शिकायत की। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को जांच कर 20 फरवरी तक एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


🔹 अवैध अतिक्रमण और भूमि विवाद पर समिति गठित

छरबा क्षेत्र में विनोबा भावे ट्रस्ट की भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर उपजिलाधिकारी विकासनगर की अध्यक्षता में समिति गठित कर 10 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।


🔹 फाइनेंस कंपनी पर कानूनी राय

एक बुजुर्ग पिता ने शिकायत की कि निजी फाइनेंस कंपनी ने केवल बिजली बिल के आधार पर उनके पुत्र को पर्सनल लोन जारी कर वसूली नोटिस चस्पा कर दिया। जिलाधिकारी ने प्रकरण में डीजीसी सिविल से विधिक राय मांगी है।


🔹 श्रमिकों और दैनिक वेतनभोगियों के मामलों में निर्देश


जनविश्वास का केंद्र बनता ‘जनता दर्शन’

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रशासन “मौके पर समाधान” की नीति पर कार्य कर रहा है, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल रही है और शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हो रहा है

 

 

 

Share this content:

Exit mobile version