Site icon Memoirs Publishing

केन्द्र सरकार द्वारा राज्य में फार्म फेंसिंग (घेरबाड़) के लिए प्रदान की गई 25 करोड़ की धनराशि

केन्द्र सरकार द्वारा राज्य में जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए 25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है, इस संबंध में केन्द्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित पत्र में अवगत कराया है कि राज्य सरकार द्वारा भेजे गये इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के किसानों के व्यापक हित तथा कृषि फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री से घेरबाड़ के लिये वित्तीय सहायता दिये जाने का अनुरोध किया गया था। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने फार्म फेंसिंग (घेरबाड़) के लिए 25.00 करोड़ रुपये की धनराशि के प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से स्वीकृति प्रदान करते हुए इसे राज्य के किसानों के हित में सकारात्मक कदम बताया है।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल प्रदेश के किसानों को जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान से राहत प्रदान करेगी और कृषि उत्पादन को सुरक्षित एवं सुदृढ़ बनाने में भी सहायक सिद्ध होगी।

Exit mobile version