देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त की बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में शुमार भुवन चंद्र खंडूरी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे उत्तराखंड और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी के पिता थे बीसी खंडूरी
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी भूषण के पिता थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही देहरादून स्थित उनके आवास और राजनीतिक गलियारों में शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का तांता लग गया है।
Share this content:

