Site icon Memoirs Publishing

उत्तराखण्ड लॉन बाउल  टीम का शानदार प्रदर्शन: राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीते पदक, अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पंवार ने दी पूरी टीम को बधाई ​देहरादून:

ओडिशा के बलांगीर में 23.10.2026 से 26.10.2026 तक आयोजित 1st अंडर-18 बालक/बालिका एवं 6th अंडर-25 बालक/बालिका राष्ट्रीय लॉन बाউল प्रतियोगिताओं में उत्तराखण्ड की टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की है. इस शानदार उपलब्धि पर लॉन बाউল संघ, उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री (उत्तराखण्ड सरकार) श्री धीरेंद्र सिंह पंवार ने पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
​राष्ट्रीय खेलों के लिए किया क्वालीफाई
​23 अक्टूबर से शुरू हुई इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेघालय में आयोजित होने वाले आगामी 39वें राष्ट्रीय खेलों के लिए अंडर-25 के सभी वर्गों में शानदार तरीके से क्वालीफाई कर लिया है.
​खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन और पदक सूची:
​उत्तराखण्ड के युवा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पदक अपने नाम किए:
​रजत पदक: अंडर-25 बालक वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट द्विवेदी ने रजत पदक हासिल किया.
​कांस्य पदक:
​अंडर-25 बालिका वर्ग में चन्द्रयोगिता ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए कांस्य पदक जीता.
​अंडर-18 मिक्स्ड पेयर वर्ग में वंशम व वैष्णवी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया.
​दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं
​उत्तराखण्ड टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर लॉन बाউল संघ के अध्यक्ष श्री डी.एस. पंवार (राज्य मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार), महासचिव श्री पवनप्रीत सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी देहरादून श्री प्रमोद चंद पांडे, जिला खेल अधिकारी देहरादून श्री सबाली गुरुंग एवं जिला खेल अधिकारी हरिद्वार श्री रविन्द्र भंडारी ने सभी खिलाड़ियों और कोचों को बधाई दी है.
​प्रतियोगिता के दौरान ओडिशा के मुख्य प्रशिक्षक श्री जी.डी. मल्होत्रा और उत्तराखण्ड लॉन बाউল के प्रशिक्षक श्री किशन डोभाल द्वारा टीम को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसका परिणाम खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के रूप में सामने आया है.

Exit mobile version