Site icon Memoirs Publishing

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पायलट स्मित मछार से की बात, विमान हादसे को टालने के साहस की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पायलट स्मित मछार से की बात, विमान हादसे को टालने के साहस की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार से वीडियो कॉल के जरिए बात की और एक गंभीर विमान हादसे को टालने में उनके अदम्य साहस की सराहना की। दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान के दौरान हुई इस घटना में कैप्टन ने अपनी जान की परवाह न करते हुए यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

कॉकपिट में हुआ था खतरनाक संघर्ष

उड़ान के दौरान ओमानी मूल के को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर चाकू से हमला कर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की थी। इस हमले में कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ होकर नीचे गिर गए। विमान भी तेजी से नीचे की ओर गोता लगाने लगा था। हालांकि, अपनी स्थिति की परवाह किए बिना उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिसके बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने हमलावर को काबू में कर लिया। विमान में मौजूद अन्य ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतार लिया।

प्रधानमंत्री ने की साहस की सराहना

अस्पताल के बिस्तर से वीडियो कॉल पर जुड़े कैप्टन स्मित से बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उनके धैर्य और सूझबूझ की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि गंभीर चोट लगने के बाद भी उन्होंने यात्रियों की जान बचाकर एक असाधारण काम किया है, जिससे देश का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। बातचीत के दौरान कैप्टन ने बताया कि संकट के इस मुश्किल वक्त में उन्होंने लगातार हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे उन्हें आंतरिक शक्ति मिली। प्रधानमंत्री ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Exit mobile version