Site icon Memoirs Publishing

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में क्लर्क के 1270 पदों पर भर्ती का मौका, 7 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में क्लर्क के 1270 पदों पर भर्ती का मौका, 7 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने क्लर्क के 1270 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होकर 4 नवंबर 2026 तक चलेगी। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।

योग्यता और आयु सीमा

क्लर्क के इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीए, बीएससी या इसके समकक्ष डिग्री होनी आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा के स्तर पर पंजाबी विषय पढ़ा होना चाहिए और उसे कंप्यूटर का ज्ञान होना भी जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2026 के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाना होगा। पंजाब राज्य के एससी, बीसी, ओबीसी, ईएसएम और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 710 रुपये तथा पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए शुल्क 875 रुपये है। वहीं, अन्य सभी राज्यों और श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 1200 रुपये का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले आवेदकों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होना होगा। इस परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) और दस्तावेजों के सत्यापन (डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करने वाले उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

Exit mobile version