Site icon Memoirs Publishing

गोवा के कॉलेज में शुरू हुआ मैरिज रेडिनेस कोर्स, युवाओं को सिखाई जाएगी वैवाहिक जीवन की समझ

गोवा के कॉलेज में शुरू हुआ मैरिज रेडिनेस कोर्स, युवाओं को सिखाई जाएगी वैवाहिक जीवन की समझ

पणजी स्थित गोवा कॉलेज ऑफ होम साइंस ने युवाओं के लिए एक अनूठा सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है, जिसका नाम ‘मैरिज रेडिनेस: प्रिपेयरिंग फॉर हेल्दी एंड लास्टिंग रिलेशनशिप्स’ रखा गया है। यह 15 दिवसीय कोर्स दो से 17 दिसंबर, 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा, जो विद्यार्थियों और अविवाहित युवाओं को वैवाहिक जीवन की वास्तविक जिम्मेदारियों के लिए तैयार करेगा।

बढ़ते तलाक के मामलों के बीच महत्वपूर्ण कदम

यह पहल ऐसे समय में सामने आई है जब समाज में रिश्तों में खटास और तलाक के मामलों में चिंताजनक वृद्धि देखने को मिल रही है। गोवा के विधि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 से 2025 के बीच राज्य की अदालतों में तीन हजार से अधिक विवाह और तलाक से जुड़े मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें अकेले वर्ष 2024 में 947 मामले शामिल रहे। राज्य में बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने और प्री-मैरिज काउंसलिंग जैसी दिशा में विचार किए जाने के बाद इस शैक्षणिक पहल को काफी अहम माना जा रहा है।

कोर्स में क्या सिखाया जाएगा?

कॉलेज के ब्रोशर के अनुसार, इस विशेष कोर्स के सत्रों में युवाओं को कई जीवन-ोपयोगी विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी:

स्वस्थ रिश्तों की मजबूत नींव

विशेषज्ञों और कॉलेज प्रबंधन का मानना है कि जिस तरह एक सफल करियर के लिए वर्षों की पढ़ाई और ट्रेनिंग जरूरी है, उसी तरह एक खुशहाल और लंबे समय तक टिकने वाले पारिवारिक जीवन के लिए भी मानसिक एवं भावनात्मक तैयारी उतनी ही आवश्यक है। यह कोर्स स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्रों के साथ-साथ उन सभी युवाओं के लिए खुला है जो भविष्य में एक मजबूत रिश्ते की नींव रखना चाहते हैं।

Exit mobile version