Site icon Memoirs Publishing

लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल की राजनीतिक पारी शुरू, भाजपा के ओबीसी मोर्चा में शामिल

लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल की राजनीतिक पारी शुरू, भाजपा के ओबीसी मोर्चा में शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम के जाने-माने लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी ने उन्हें संगठन के अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी को संभालने से पहले चहल ने ओबीसी मोर्चे के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से मुलाकात की थी।

क्रिकेट के अलावा शतरंज में भी रहा है नाता

वर्ष 1990 में जन्मे युजवेंद्र चहल ने भारतीय क्रिकेट में अपनी शानदार गेंदबाजी से एक खास पहचान बनाई है। वह देश के लिए एकदिवसीय क्रिकेट खेल चुके हैं और T20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने से पहले वह शतरंज के खेल से भी जुड़े रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं।

ओबीसी मोर्चे में अन्य नियुक्तियों का ऐलान

युजवेंद्र चहल के अलावा भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी मोर्चे के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी के एक बयान के अनुसार, देश के विभिन्न राज्यों से कई नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव के पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं

इसके अलावा पार्टी ने विभिन्न राज्यों से सात नए राष्ट्रीय सचिवों और राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के 37 अन्य सदस्यों के नामों की भी घोषणा की है। पार्टी नेताओं के अनुसार ये तमाम नियुक्तियां संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों के आधार पर की गई हैं।

Exit mobile version