Site icon Memoirs Publishing

केंद्रीय मंत्रियों से विकास योजनाओ की सौगात मांगने दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री

केंद्रीय मंत्रियों से विकास योजनाओ की सौगात मांगने दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं. तय कार्यक्रम के अनुसार 3:10 बजे मुख्यमंत्री दिल्ली सदन पहुंचेंगे. इसके बाद रात 9 बजे तक कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव में कुछ महीने का समय बचा है. ऐसे में सीएम धामी लगातार प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात देने की कोशिशों में जुटे हैं.

खास बात यह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुरू से ही कह रहे हैं कि राज्य में जो योजनाएं संचालित हो रही हैं, उनको सही ढंग से धरातल पर उतारा जाए. मुख्यमंत्री का यह दौरा इसलिए भी अहम माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार से बड़ी सौगात ला सकते हैं. बता दें, सीएम धामी ने जब से प्रदेश की कमान संभाली तब से कई बार दिल्ली दौरे पर जा चुके हैं.
Exit mobile version