केंद्रीय मंत्रियों से विकास योजनाओ की सौगात मांगने दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री
केंद्रीय मंत्रियों से विकास योजनाओ की सौगात मांगने दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं. तय कार्यक्रम के अनुसार 3:10 बजे मुख्यमंत्री दिल्ली सदन पहुंचेंगे. इसके बाद रात 9 बजे तक कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव में कुछ महीने का समय बचा है. ऐसे में सीएम धामी लगातार प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात देने की कोशिशों में जुटे हैं.
Share this content:


