गणेश गोदियाल को राहुल गांधी के विवादित ट्वीट का खामियाजा भुगतना पड़ा

गणेश गोदियाल को राहुल गांधी के विवादित ट्वीट का खामियाजा भुगतना पड़ा

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का ट्विटर अकाउंट एक बार फिर एक्टिव हो गया है. दरअसल, राहुल गांधी के एक विवादित पोस्ट को शेयर करने पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के ट्विटर अकाउंट को लॉक कर दिया गया था. जिसके बाद ट्विटर अकाउंट से पोस्ट को हटाए जाने के बाद एक बार फिर से अध्यक्ष गणेश गोदियाल का अकाउंट एक्टिव हो गया है.

गणेश गोदियाल ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी. पोस्ट में लिखा था कि उनका टि्वटर अकाउंट ट्विटर ने निलंबित कर दिया है. इसके बाद दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक इस बात को लेकर राजनीति गरमा गई थी. गणेश गोदियाल का टि्वटर अकाउंट एक बार फिर से एक्टिव हो गया है.

दरअसल, ट्विटर इन दिनों निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई कर रहा है. बीते दिनों राहुल गांधी के साथ भी ट्विटर ऐसा ही कदम उठा चुका है. इसी क्रम में गणेश गोदियाल का भी ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया गया था.

इसलिए हुआ था राहुल गांधी का अकाउंट सस्पेंड

राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट किस वजह से अस्थायी तौर पर सस्पेंड किया गया था, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन इसे दिल्ली की कथित रेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के ट्वीट से जोड़कर देखा जा रहा था. राहुल गांधी ने दिल्ली की नौ साल की पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की तस्वीर ट्विटर अकाउंट से शेयर की थी. इसे ट्विटर ने शुक्रवार की रात हटा दिया था.

राहुल गांधी ने बुधवार को लड़की के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा था कि वह न्याय की राह में उनके साथ हैं और एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने तस्वीरें ट्विटर पर साझा की थीं. इसको लेकर बीजेपी ने निशाना साधा था. वहीं, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी ट्विटर इंडिया को एक नोटिस जारी कर राहुल गांधी के अकाउंट के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की थी.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।