प्रदेश में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत बरसात से बंद हुई सड़कों की समीक्षा करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत बरसात से बाधित सड़कों को प्राथमिकता के साथ खोलने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। IMG-20250813-WA0027-300x200 प्रदेश में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत बरसात से बंद हुई सड़कों की समीक्षा करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशीIMG-20250813-WA0021-300x200 प्रदेश में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत बरसात से बंद हुई सड़कों की समीक्षा करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

बुधवार को हाथीबड़कल स्थित कैंप कार्यालय में यूआरआरडीए की समीक्षा बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत बरसात से हुई क्षति और बंद सड़कों की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। बैठक में मंत्री जोशी ने कहा कि बरसात के कारण बंद हुई सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर युद्धस्तर पर खोला जाए। उन्होंने बरसात से क्षतिग्रस्त हुए सड़क मार्गों एवं पुलों के पुनर्निर्माण के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। विभागीय मंत्री जोशी ने निर्देश दिए कि अधिग्रहित भूमि का मुआवजा ग्रामीणों को मौसम खुलते ही शिविर लगाकर शीघ्रता से वितरित किया जाए और मलबा निस्तारण के लिए उचित स्थानों पर डंपिंग यार्ड की व्यवस्था की जाए, ताकि सड़कों की बहाली के साथ पर्यावरणीय संतुलन भी बना रहे।

बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि भारी वर्षा के कारण गढ़वाल क्षेत्र में 106 सड़कें बंद हुई हैं, जिन पर 92 जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं, जबकि कुमाऊं क्षेत्र में बंद 30 सड़कों को खोलने के लिए 32 जेसीबी कार्यरत हैं। पूरे प्रदेश में इस समय कुल 136 सड़कें बंद हैं, जिन्हें युद्धस्तर पर खोलने का कार्य जारी है। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पीएमजीएसवाई की सड़कों, पुलों और अप्रोच रोड से जुड़े निर्माण कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

IMG-20250813-WA0022-300x200 प्रदेश में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत बरसात से बंद हुई सड़कों की समीक्षा करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी IMG-20250813-WA0023-300x200 प्रदेश में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत बरसात से बंद हुई सड़कों की समीक्षा करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

इस अवसर पर मुख्य अभियंता गढ़वाल मनीष मित्तल, अधिक्षण अभियंता अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता रघुवीर सिंह गुसाई सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराया।

Next post

भारी बारिश का रेड अलर्ट: देहरादून के स्कूल 13 अगस्त को बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Post Comment