वैलेंटाइन्स डे से एक दिन पहले घर पर करें होममेड गोल्ड फेशियल

वैलेंटाइन्स डे पर अगर आप स्पेशल दिखना चाहते हैं, तो स्टाइलिंग के साथ फेशियल पर भी जरूर ध्यान दें। नेचुरल ग्लो पाने के लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं है बल्कि आप घर पर भी गोल्ड फेशियल करके खूबसूरत दिख सकते हैं। घर पर गोल्ड फेशियल करना बहुत आसान है। वैलेंटाइन्स डे की एक रात पहले आप गोल्ड फेशियल कर सकते हैं।

क्लींजर
गोल्ड फेशियल करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। इसके लिए आप 2 चम्मच कच्चा दूध लें और इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं। अब इससे अपने पूरे चेहरे को साफ करें। कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर बाद धो लें।

स्क्रब करने के लिए
एक चम्मच आटे का चौकर, थोड़ी-सी हल्दी, शहद और कुछ बूंदे कच्चे को एक बाउल में लें। आप चाहे तो दूध की जगह गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से चेहरे पर स्क्रब करें।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।