दुबई में लैंडिंग के बाद Air India के विमान में मिला सांप, घटना की जांच करेगा DGCA

दुबई में लैंडिंग के बाद Air India के विमान में मिला सांप

एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान से शनिवार को चौंकाने वाला मामला सामने आया। केरल के कालीकट से रवाना हुई फ्लाइट में दुबई हवाईअड्डे पर उतरने के बाद उसके कार्गो होल्ड में एक सांप मिला। विमानन नियामक डीजीसीए घटना की जांच कर रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बता दें कि यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया था।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दुबई हवाईअड्डे पर पहुंचने पर विमान के कार्गो होल्ड में एक सांप मिला और हवाई अड्डे की अग्निशमन सेवाओं को भी सूचित किया गया। यह ग्राउंड हैंडलिंग लैप्स है। अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जाएगी और उपयुक्त प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।