अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन ने किया एंटी माइनिंग टीम का गठन

अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन ने किया एंटी माइनिंग टीम का गठन
मनोज नोडियाल
कोटद्वार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बहने वाली नदियों में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए उप जिलाधिकारी अपर्णा ढोडियाल ने एंटी माइनिंग टीम का गठन किया।इस टीम में पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर,तहसीलदार,खनन अधिकारी,वन विभाग के कर्मचारी व होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया यह टीम 24 घंटे कौड़िया चेक पोस्ट पर निगरानी रखेगी! साथ ही कौड़िया चेक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद भी टीम के द्वारा ली जाएगी! इस टीम के गठन के बाद अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि अवैध खनन से भरे डंपर कौड़िया चेक पोस्ट से ही जाते है। भारी वाहनों को बाहर जाने का और कोई दूसरा रास्ता नहीं है। स्थानीय प्रशासन की इस पहल से अवैध खनन पर काफी हद तक रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है। उप जिलाधिकारी अपर्णा ढोंडियाल की यह पहल अगर परवान चढ़ी तो कोटद्वार की नदियों में दिन रात होते अवैध खनन से नदियों को बचाए जा सकते हैं।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment