ड्यूटी पर तैनात सेना के हवलदार की आकस्मिक मौत

ड्यूटी पर तैनात सेना के हवलदार की आकस्मिक मौत

सेना के हवलदार की ड्यूटी के दौरान आकस्मिक मौत

मनोज नोडियाल
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र में अंतर्गत घमण्डपुर निवासी हवलदार मीरज सिंह गुसांईं 44 आसाम राइफल मणिपुर में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। मृतक के बड़े उत्साह भाई धीरेन्द्र गुसांई ने बताया कि मृतक हवलदार मीराज के अपने पीछे दो पुत्र सूरज, अमित व पत्नी अनीता देवी को छोड़ गए हैं। पिछले साल अक्टूबर माह में हवलदार मीराज ने अपने बड़े बेटे का विवाह भी करवाया था।

kotdwar-300x225 ड्यूटी पर तैनात सेना के हवलदार की आकस्मिक मौतमृतक हवलदार का पैतृक गांव अंदरगांव,कोटडीसैण, ब्लॉक रिखणीखाल, पैनौ पट्टी है। पिछले कुछ सालों से हवलदार मीराज अपने परिवार के साथ घमंडपुर वार्ड 29 में निवास कर रहे थे। हवलदार मीरज सिंह को उनके निवास कोटदार में सूवेदार राजेन्द्र प्रसाद के निर्देशन में गढ़वाल रायफल सेंटर से आये सेना के जवानों ने सलामी देने बाद पुष्पांजलि अर्पित कर सैन्य सम्मान के साथ अन्तिम श्रद्धांजलि दी गई। मृतक हवलदार मीराज का अंतिम संस्कार हरिद्वार स्थित चंडीघाट में किया गया। इस अवसर पर धीरेन्द्र गुसांईं,पार्षद कुलदीप रावत, गढ़वाल राइफल्स सेंटर के लैंसडौन सूवेदार राजेंद्र प्रसाद, नायक ध्यान सिंह, नायक विजेंद्र,लांस. कन्हैया नायक सूरज, सौरभ,दीपक,अर्जुन परिजनों सहित कई लोग मौजूद रहे।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment