फैंस के लिए आई बुरी खबर! बारिश के चलते धुल सकता है मैच
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के समापन के बाद भारत तथा न्यूजीलैंड तीन दिवसीय टी20I सीरीज खेलेंगे। वेलिंगटन में शुक्रवार को दोनों टीमों के बीच पहला टी20I मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा, उप कप्तान केएल राहुल और रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी के बिना उतरेगी। सीनियर प्लेयर की गैर मौजूदगी में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया है।


