खूबसूरत वाइफ करीना और लाड़ले बेटे तैमूर संग जब घूमने निकले सैफ़ अली ख़ान,

मुंबई। सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर ख़ान की जोड़ी लाजवाब है। दोनों ही अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। लेकिन, इन दोनों के साथ ही इनके बेटे तैमूर अली ख़ान भी हेडलाइन में रहते हैं। इस बीच बुधवार शाम तीनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो आप यहां देख सकते हैं।

आप देख सकते हैं सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर बेटे तैमूर के साथ आउटिंग पर निकले हैं। आम तौर पर तैमूर जिन्हें सैफ़ टिम के नाम से पुकारते हैं वो अक्सर या तो सैफ़ या तो अपनी मॉम करीना या फिर अपने मेड के साथ नज़र आते हैं। लेकिन, बुधवार को सैफ़-करीना और तैमूर एक साथ नज़र आ रहे हैं। सैफ़ और करीना इस दौरान बेहद रिलैक्स मूड में देखे जा सकते हैं। जबकि तैमूर पापा का हाथ थामे घूमने का मज़ा ले रहे हैं।

करीना कपूर के बारे में आप जानते हैं कि तैमूर के जन्म के बाद वो बीते साल वीरे दी वेडिंग फ़िल्म से कमबैक कर चुकी हैं और अब वो अक्षय कुमार के साथ अपनी आने वाली फ़िल्म गुड न्यूज़ के लिए चर्चा में रहती हैं। करीना जो अपनी स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं, आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में भी वो इस आउटफिट में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं।

सैफ़ पहले भी कह चुके हैं कि अब वो अपना ज्यादा से ज्यादा समय बेटे तैमूर के साथ गुजारना पसंद करते हैं। इसलिए उन्हें जब भी मौका मिलता है वो तैमूर के साथ आउटिंग पर निकल जाते हैं। बहरहाल, इस तस्वीर में सैफ़ की नज़र तैमूर पे है और तैमूर गोगल्स लगाये कैमरे की तरफ देख रहे हैं।

आप देख सकते हैं तैमूर इस दौरान कुछ अलग तरह के ड्रेस में नज़र आ रहे हैं। तैमूर इन तस्वीरों में बेहद क्यूट लग रहे हैं।

Share this content:

Post Comment

देश/दुनिया की खबरें