साध्वी उमा भारती को एम्स से मिली छुट्टी

ऋषिकेश 3अक्टूबर : पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम साध्वी उमा भारतीसंशोधित अपडेट पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम साध्वी उमा भारती जी को शनिवार को एम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चिकित्सकों के अनुसार वह अभी कुछ दिन होम आइसोलेशन में रहेंगी। इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को भी संस्थान की ओर से सूचित कर दिया गया है। गौरतलब है कि बुखार की शिकायत पर कोविड19 पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें बीते सप्ताह एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। संस्थान के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह जी ने बताया कि अस्पताल में सभी आवश्यक परीक्षण के बाद उनका उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उन्हें बुखार की शिकायत नहीं है और वह नॉर्मल रूम ऑक्सीजन पर ही आवश्यक स्वस्थ ऑक्सीजन सैचरेशन स्तर पर हैं। लिहाजा स्टेट कोविड 19 पॉलिसी के तहत उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है, और उन्हें अभी होम आइसोलेशन में रहने का सुझाव दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस विषय में स्टेट अथॉरिटी को भी अवगत करा दिया गया है। जी को शनिवार को एम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चिकित्सकों के अनुसार वह अभी कुछ दिन होम आइसोलेशन में रहेंगी। इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को भी संस्थान की ओर से सूचित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि बुखार की शिकायत पर कोविड19 पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें बीते सप्ताह एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। संस्थान के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह जी ने बताया कि अस्पताल में सभी आवश्यक परीक्षण के बाद उनका उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उन्हें बुखार की शिकायत नहीं है और वह नॉर्मल रूम ऑक्सीजन पर ही आवश्यक स्वस्थ ऑक्सीजन सैचरेशन स्तर पर हैं। लिहाजा स्टेट कोविड 19 पॉलिसी के तहत उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है, और उन्हें अभी होम आइसोलेशन में रहने का सुझाव दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस विषय में स्टेट अथॉरिटी को भी अवगत करा दिया गया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment