चमोली की नाबालिग बिटिया से शादी करने वाला अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

चमोली की नाबालिग बिटिया से शादी करने वाला अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

चमोली: विकासखंड नागनाथ पोखरी के एक गांव में नाबालिग के विवाह का मामला सामने आया था. पोखरी के ही एक विद्यालय में तैनात शिक्षक ने बीते दिनों यह मामला उजागार किया था. इसके बाद बाल आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व पुलिस से लेकर रेग्युलर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल पूरा मामला पोखरी विकासखंड के खन्नी ग्राम पंचायत के बनखुरी गाँव का है. यहाँ एक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय बालिका की लॉकडाउन के दौरान एक 32 वर्षीय गोपाल राम नाम के युवक के साथ शादी करवा दी थी. लेकिन यह शादी गांव नहीं हुई थी. जिस वजह से किसी गांव वाले को इस बात का पता भी नहीं चल पाया था. जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा कि 6 हजार रुपये के लिए पिता ने अपनी बेटी को बेच दिया था.

वहीं, स्कूल खुलने के बाद जब बालिका स्कूल नहीं आई तो शिक्षक उपेंद्र सती ने इसका पता किया. जब यह पूरा मामला उनके संज्ञान में आया तो वह हैरान रह गए. इसके बाद उपेंद्र सती अध्यापक राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय हरिशंकर तहसील पोखरी जनपद चमोली ने लिखित शिकायत पर गोपाल राम के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करवाया.

वहीं, मामले को चौकी प्रभारी नंदप्रयाग उपनिरीक्षक पूजा मेहरा को सौंपा गया था. जिसके बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पोखरी थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस ने बीते शुक्रवार को गोपाल राम को उसके घर से गिरफ्तार किया. जहां आज रिमांड के लिए आरोपी गोपाल राम को जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।