सीएम तीरथ सिंह ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

देहरादूनं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का शुक्रवार को जन्मदिन था। इस मौके पर उन्होंने तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम में बच्चों के बीच केक काटकर खुशी मनाई। साथ ही मुख्यमंत्री ने बाल वनिता आश्रम को 51,000 की राशि भी भेंट की। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई दिग्गजों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का जन्म 9 अप्रैल 1964 को हुआ था। जन्मदिन पर सीएम तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम पहुंचे। जहां पर उनकी दीर्घायु के लिए यज्ञ किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन के मौके पर बच्चों के बीच केक काटकर खुशी मनाई और बाल वनिता आश्रम में रहने वाले बच्चों के लिए 51,000 की धनराशि भी देने की घोषणा की। वहीं, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वो अपने जन्मदिन को कुछ खास लोगों के साथ मनाना चाहते थे और इसीलिए उन्होंने इन बच्चों का चुनाव किया है। इन बच्चों के साथ उन्होंने केक काटा और जन्मदिन की खुशी मनाई है। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रति समाज की एक जिम्मेदारी है और जब ये बच्चे बेहतर करेंगे तो ही प्रदेश और देश का विकास होगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।