कुंभ अपडेटः संघ प्रमुख ने लगाई गंगा में आस्था की डूबकी

विश्व गुरु बनने की राह पर है भारतः मोहन भागवत
हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय हरिद्वार दौरे पर हैं। बीते रोज उन्होंने गंगा किनारे बने तीन घाटों का लोकार्पण किया था। साथ ही साधु-संतों की ओर से आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लिया था। सोमवार सुबह भी मोहन भागवत हर की पैड़ी और ब्रह्मकुंड पहुंचे। उन्होंने गंगा में स्नान किया। साथ ही मां गंगा की पूजा-अर्चना कर देश की उन्नति की कामना की.आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। क्योंकि, आज कई देश भारत की ओर देख रहे हैं। भारत ने अपना लोहा विश्व पटल पर मनवाया है। चाहे कोरोना वैक्सीन को लेकर हो या अन्य विकास कार्य आज भारत महाशक्ति बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। मोहन भागवत ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील भी की। साथ ही कहा कि सभी को पर्यावरण को बचाने में सहयोग करना चाहिए। क्योंकि, जब पर्यावरण बचेगा, तभी देश उन्नति करेगा। वहीं, उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए पॉलीथिन का प्रयोग न करने की सलाह भी दी।

 

 

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।