महाकुंभःसाधु-सतों के सामान बाधना किया शुरू

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद साधूं संतो ने अपने शिविर खाली करने शुरू कर दिए है।
जूना अखाड़े ने अपने सभी देवी-देवताओं का विसर्जन कर सभी साधु-संतों को अपने-अपने गंतव्य की ओर जाने को कह दिया है। जूना अखाड़े की छावनी से सभी साधु-संत अपने-अपने गंतव्य को जाने लगे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को गंभीरता से लेते हुए सबसे निरंजनी अखाड़े ने अपने अखाड़े की तरफ से कुंभ समाप्ति की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद जूना अखाड़े में भी कुंभ समाप्ति का निर्णय ले लिया. रविवार सुबह से ही जूना अखाड़े के साधु-संतों ने समान बांधना शुरू कर दिया था। जिसके बाद आधे से भी ज्यादा संत अपने गंतव्य की ओर निकल गए हैं। शिविर खाली दिखने शुरू हो गए हैं।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।