दोपहर दो बजे पसरा शहर में सन्नाटा

देहरादून। प्रदेशभर में कोरोना महामारी काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में प्रशासन की ओर से राजधानी दून में दिन के 2 बजे से सभी दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। प्रशासन के आदेश के तहत बुधवार को 2 बजते ही शहर के व्यापारियों ने गैर जरूरी दुकानें बंद कर दीं। वहीं, पुलिस को मुख्य मार्गों और बाजारों में खुली कुछ दुकानों को जबरन बंद करवाना पड़ा। दरअसल, देहरादून में प्रशासन की ओर से हफ्ते में 5 दिन तक सभी दुकानों को दोपहर 2 बजे से बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक शहर में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। ये निर्णय राज्य सरकार की ओर से बढ़ती कोरोना महामारी को देखते हुए लिया गया है, जो कि आगामी 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। इसके बाद कोरोना की स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार आगे का निर्णय लेगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।