मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने ULFA को दिया शांति का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने ULFA को दिया शांति का प्रस्ताव

नई दिल्ली, एजेंसी। असम के नए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने सोमवार को राज्य की कमान संभालने के बाद सबसे पहले उल्फा के कमांडर इन चीफ परेश बरुआ से शांति वार्ता का आग्रह किया। भाजपा नेता और पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक हिमंता बिस्व सरमा को आज मुख्यमंत्री पद की शपथ राज्यपाल जगदीश मुखी ने दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी मौजूद रहे। उन्होंने रविवार को राज्यपाल जगदीश चंद्र मुखी से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

नए मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए खुशी जाहिर की। साथ ही इस मौके पर मिली शुभकामनाओं और बधाइयों के लिए शुक्रिया व आभार प्रकट किया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।