मित्र पुलिस ने बुजुर्ग दंपति का इलाज करवाकर निभाया मानवता का फर्ज

मित्र पुलिस ने बुजुर्ग दंपति का इलाज करवाकर निभाया मानवता का फर्ज

मनोज नौडियाल
कोटद्वार।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत जरूरतमंद लोगों की सहायता करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में थानाध्यक्ष सतपुली श्री संतोष पैथवाल मय पुलिस कर्मियों द्वारा थाना सतपुली क्षेत्रान्तर्गत लगातार असहाय, गरीब व बुजुर्गो के घर-घर जाकर मदद की जा रही है। थाना सतपुली क्षेत्रान्तर्गत कुकरेती बेंड के पास श्री गब्बर सिंह उम्र 76 साल ओर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गोदावरी देवी 71 साल के विषय में जानकारी हुई जिनका 4-5 दिन से स्वास्थ्य खराब चल रहा है और आस पड़ोस वाले भी बुजुर्ग दम्पति का स्वास्थ्य खराब होने के कारण से उनके घर नही जा रहे है एवं बुजुर्ग दंपति के बच्चे चंडीगढ़ रहते है। उक्त सूचना पर थाना सतपुली पुलिस द्वारा बुजर्ग दम्पति के घर जाकर उनका हाल चाल मालूम किया गया तो उनके द्वारा बुखार ओर कमजोरी की शिकायत बतायी। थाना सतपुली पुलिस द्वारा स्थानीय डॉ0 के माध्यम से चेकप ओर spo 2 चेकअप कराया गया जो ठीक था। पुलिस कर्मियों द्वारा बुजुर्ग दम्पति से घर के आवश्यक जरूरत के समान के विषय मे पूछा गया तो उनके द्वारा घर पर आवश्यक सामाग्री होने की बात बतायी गयी, बुजुर्ग दंपति ने जूस पीने की इच्छा बतायी तत्पश्चात पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें जूस उपलब्ध कराया गया। थाना सतपुली पुलिस द्वारा बुजर्ग दम्पति के बच्चों से संपर्क किया गया तो वह भी चंडीगढ़ से सतपुली के लिये चल दिए है। जनपद पुलिस द्वारा की गई इस सहायता का बुजुर्ग दंपत्ति द्वारा आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया गया।

Share this content:

देश/दुनिया की खबरें