शराब की होम डिलीवरी करने वाला हॉस्टल संचालक गिरफ्तार

देहरादून,23 मई। कोविड कर्फ्यू के दौरान सभी दुकानों के साथ शराब की दुकानें भी बंद हैं, लेकिन कुछ लोग शराब की होम डिलीवरी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है, जिसके आधार पर प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस ने एक हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हॉस्टल संचालक शराब की होम डिलीवरी कर रहा था।
एसएसपी के आदेश के अनुसार जनपद में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थानाध्यक्ष प्रेमनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मान्डूवाला, प्रेमनगर से 59 अध्धे व 18 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए मान्डूवाला से हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार किया गया है। प्रेमनगर थाना प्रभारी धनराज सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।