पंजाब के भाखड़ा नहर में बड़ी मात्रा में मिली रेमडेसिविर, जांच जारी

पंजाब के भाखड़ा नहर में बड़ी मात्रा में मिली रेमडेसिविर, जांच जारी

रुपनगर : भाखड़ा नहर में भारी मात्रा में रेमडेसिविर इंजेक्शन तैरती मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचे हेल्थ विभाग के अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने बताया कि नहर की तल में फंसे हुए इन दवाइयों की जानकारी पुलिस को दी गई.

सूचना मिलने के बाद मौके पर हेल्थ विभाग के कर्मचारी पुलिस प्रशासन के पहुंचे. शुरुआती जांच के बाद के हेल्थ विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर तजिन्दर सिंह ने कहा कि बेशक इन पर रेमेडसिविर का लोगो लगा हुआ है लेकिन इसके रंग में फर्क नजर आ रहा है. अब यह जांच का विषय है और जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिरकार यह असली है या नकली.

पर असल सवाल यह है कि वास्तव में यह दवाइयां यहां कैसे पहुंचीं और यह नकली भी है तो इसके कारोबार से कौन लोग जुड़े हुए हैं. मौके पर पहुंचे पुलिस आधिकारियों का कहना है गांववासियों की तरफ से सूचना मिली थी कि नहर में से दवाओं के डिब्बे और खुलीं हुई कांच की शीशियां मिली हैं जिनकी मात्रा ज्यादा है.

इसके बाद प्रसासन हरकत में आया और हेल्थ विभाग के नुमाइंदों को साथ लेकर सलेमपुर जहां नहर की जोड्ध मौजूद है वहां पहुंचे और आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में नहर में से मिलीं दवाओं को कब्जे में ले लिया गया है.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।