शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता

शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता

कोलकाता: बीजेपी ने नंदीग्राम से विधायक और कभी ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना है. शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से 1,956 वोटों से मात दी थी.

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहली बार बीजेपी मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी है. कुल 292 सीटों में से टीएमसी ने  213 सीटों पर जीत दर्ज की है. 2016 के चुनाव में टीएमसी ने 211 सीटों पर जीत हासिल की थी. बीजेपी के खाते में 77 सीटें गई है. वहीं दो सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की है.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।