पौड़ी जनपद में 45 प्लस के लोगों के लिए 4 दिन से वैक्सीन खत्म

पौड़ी जनपद में 45 प्लस के लोगों के लिए 4 दिन से वैक्सीन खत्म

पौड़ी: जिला चिकित्सालय में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 4 दिनों से कोविड वैक्सीन नहीं लग पाई है, जिससे लोग रोजाना मायूस होकर वापस लौट रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से बताया गया है कि राज्य से उन्हें वैक्सीन प्राप्त नहीं हो पा रही है. जिसके चलते 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका नहीं लग पा रहा है. पौड़ी में 45 से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों के लिए जिले मे 39 केंन्द्र बनाये गए हैं. वर्तमान समय में सिर्फ 5 केंद्र में ही टीकाकारण चल रहा है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि जनपद में अब तक 1,34,416 लोगों ने पहली डोज ली है. वहीं 34,663 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी ली है

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।