सोशल मीडिया के माध्यम से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

सोशल मीडिया के माध्यम से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

कोटद्वार।आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं उत्तराखंड के तत्वाधान में 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इस बार सोशल मीडिया के माध्यम से मनाया जाएगा।
जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ सुभाष चंद्र ने बताया कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में इस बार का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सोशल मीडिया के माध्यम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 17 जून से लेकर 21 जून तक योग का आयोजन सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने मोबाइल में माइक्रोसॉफ्ट टीम ऐप डाउनलोड करने को कहा है। कहा कि सोशल मीडिया पर योगा का समय प्रातः 6 बजे से लेकर 7 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Share this content:

Previous post

कोटद्वार पुलिस ने किया कौड़िया में हुई चोरी का खुलासा, 2 चोर फैजल और देवेन्द्र को किया गिरफ्तार

Next post

तीरथ सरकार ,100 दिन बेकार को लेकर आप कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर , 70 विधानसभाओं में आप का प्रदर्शन