चौबट्टाखाल में खेत में काम करने के दौरान गुलदार के हमले से हुई महिला की मौत

चौबट्टाखाल में खेत में काम करने के दौरान गुलदार के हमले से हुई महिला की मौत

पौड़ी के चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत ग्राम डबरा में गुलदार के हमले से एक महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद गढ़वाल वन प्रभाग की दमदेवल रेंज से वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम डबरा निवासी गोदांबरी देवी (52) पत्नी ललित मोहन सुंद्रियाल गांव से कुछ दूर खेत में कार्य कर रही थी।

इसी दौरान अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। गुलदार ने गोदांबरी देवी का पूरा चेहरा खराब कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने गुलदार को भगाने का प्रयास भी किया, लेकिन गुलदार इसके बाद भी नहीं भागा। सूचना मिलने के बाद गांव से अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद गुलदार शव को छोड़ झाड़ियों की ओर चला गया। ग्रामीण सुधीर सुंद्रियाल ने बताया कि घटना की सूचना वन महकमे को दे दी गई है। बताया कि दमदेवल रेंज से वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।