भिलंगना ब्लॉक में बादल फटने से 4-5 घर तबाह

टिहरी। उत्तराखंड में पिछले काफी दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है. इस वजह से न सिर्फ गंगा, यमुना, भागीरथी, अलकनंदा, मंदाकिनी, पिंडर, नंदाकिनी, टोंस, सरयू, गोरी, काली, रामगंगा आदि सभी नदियां उफान पर हैं बल्कि बादल फटने की भी घटनाएं लगातार हो रही हैं। यही नहीं, अभी उत्तरकाशी में देर रात बादल फटने के बाद शुरू किया गया रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच टिहरी गढ़वाल के भिलंगना ब्लॉक में बादल फटने से 4-5 घर तबाह होने की खबर से दहशत फैल गई है। फिलहाल रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। जबकि जानमाल के नुकसान को लेकर प्रतीक्षा है। इससे पहले उत्तरकाशी में देर रात बादल फटने के कारण तीन लोगों की मौत हो चुकी है, तो अभी चार लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।