हरिद्वार ज्वेलर्स शोरूम में हुई डकैती के मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार

हरिद्वार ज्वेलर्स शोरूम में हुई डकैती के मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार

हरिद्वार। हरिद्वार के मोरा-तारा ज्वेलर्स शोरूम में हुई डकैती के मास्टरमाइंड समेत चार बदमाश और एक सुनार पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। आरोपितों से 1.3 किलो सोना, कुछ हीरे के जेवरात, छह किलो चांदी के जेवर, 10 लाख रुपए नकद, 32 बोर की एक पिस्टल, तीन तमंचे व पांच कारतूस बरामद हुए हैं।

मोरा तारा ज्वेलर्स शोरूम की डकैती में मास्टरमाइंड सहित चार बदमाश और एक सुनार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने ज्वालापुर कोतवाली में पत्रकार वार्ता कर बताया कि डकैती के मास्टरमाइंड सतीश चौधरी निवासी गांव सदरपुर थाना सलेमपुर जिला बुलंदशहर, अमित उर्फ फौजी निवासी यारपुर शामली, संजय उर्फ राजू निवासी ग्राम बासोती बुलंदशहर, नितिन मलिक निवासी कुरमाली शामली, सतेंद्र पाल सिंह निवासी चांदपुर बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया है।

सतीश चौधरी तीन माह की पैरोल पर जेल से बाहर था, जबकि संजय उर्फ राजू उत्तर प्रदेश पुलिस का बर्खास्त सिपाही है। उनके कब्जे से 1.3 किलो सोना, कुछ हीरे के जेवरात और छह किलो चांदी के जेवर, 10 लाख रुपए नकद, 32 बोर की एक पिस्टल, तीन तमंचे और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपितों में सतेंद्र डकैती का माल ठिकाने लगाने वाला सुनार है।

बदमाशों ने बुलंदशहर के एक और सुनार जैकी उर्फ प्रदीप राठौर को भी डकैती का माल बेचा था। इसलिए जैकी उर्फ प्रदीप राठौर को भी मुकदमे में नामजद कर दिया गया है। जैकी के अलावा सतीश के साथ ही विकास निवासी रोहिणी दिल्ली की तलाश में पुलिस टीम में अभी जुटी हुई हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।