पंजिकृत महिला मंगल दल को महाराज देगे आक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर

पंजिकृत महिला मंगल दल को महाराज देगे आक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर

पौड़ी। कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक श्री सतपाल महाराज ने अभी से लोगों को राहत देने के लिए ऐतिहाती कदम उठाने शुरू कर दिये हैं।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक श्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा सभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए पंजिकृत महिला मंगल दल को शीघ्र ही आक्सीमीटर के साथ साथ थर्मल स्कैनर देने की घोषणा की है। ज्ञात हो कि दूसरी लहर के दौरान भी पूर्व में चौबट्टाखाल विधायक श्री महाराज की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को कोरोना से जंग लड़ने के लिए थर्मल स्कैनर दिये जा चुके हैं।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।