कोटद्वार में मंत्री डा हरक सिंह का हुवा स्वागत

कोटद्वार में मंत्री डा हरक सिंह का हुवा स्वागत

कोटद्वार।काबीना मंत्री डाहरक सिंह रावत को ऊर्जा मंत्रालय का प्रभार मिलने के बाद पहली बार कोटद्वार पहुंचने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प गुच्छ से उनका स्वागत किया गया।शनिवार को सिद्धबली मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में पहुंचकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने वन एवं पर्यावरण मंत्री डा हरक सिंह रावत को गुलदस्ता भेंट करके बधाई दी। कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी जताते हुए मिष्ठान का वितरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने काबीना मंत्री डा हरक सिंह रावत द्वारा विगत वर्षों में किए गए बेहतरीन कार्यों को देखते ऊर्जा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। इसके लिए कार्यकर्ता प्रदेश सरकार का आभार जताते हैं।इस अवसर पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सौरभ नौडियाल जिलामंत्री मनीष आर्य कोषाध्यक्ष सार्थक त्रिपाठी रजत मेहरा आशीष रौतेला शोभित अग्रवाल तुषार बलोधी सूरज जदली रितिक आदि मौजूद रहे।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।