प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में स्थान बना रहाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में स्थान बना रहा है। निर्धारित समय से एक घंटा अधिक समय दिये जाने पर आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखंड की जनता के प्रति प्रधानमंत्री का लगाव है।धामी गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश में की जा रही तैयारियों की जानकारी अमित शाह को देंगे। इसके साथ ही वो राज्य की विभिन्न योजनाओं के मामले में भी उनसे बातचीत कर सकते हैं। इसके बाद शाम को पुष्कर सिंह धामी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट करेंगे। साथ ही वे केंद्रीय मंत्री डॉ। महेन्द्र नाथ पाण्डेय, केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह से भी भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री की अन्य केन्द्रीय मंत्रियों से भी भेंटवार्ता प्रस्तावित है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।