बाइक सवार युवकों ने की हवाई फायरिंग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के पंजनेहडी गांव में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। हवाई फायरिंग करते हुए बाइक सवार लोग सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक मामला 15 अगस्त की रात का बताया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे में चार से पांच बाइकों पर सवार कुछ लोग हवाई फायरिंग करते हुए दिखाई हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि इस मामले में किसी ने भी पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। लेकिन वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने खुद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीओ सिटी हरिद्वार अभय सिंह ने बताया कि 14-15 अगस्त की रात को बाइक सवार कुछ लोग हवाई फायरिंग करते हुए पंजनेहडी गांव में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। बाइक सवार ये युवक कौन थे, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार बाइक सवार युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।